पुलिस थाना बागरा ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई करते हुए दीपक अग्रवाल, निवासी स्वरूपगंज, जिला सिरोही, को गिरफ्तार किया है। दीपक लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ धोखाधड़ी एवं जबरन वसूली के आरोप में स्थायी वारंट जारी था।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दीपक अग्रवाल के खिलाफ माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02, जालोर द्वारा प्रकरण संख्या 7130/2016 के तहत धारा 420, 384 भादसं में स्थायी वारंट जारी था।
गिरफ्तारी अभियान
महानिरीक्षक विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, वृताधिकारी गौतम जैन के निर्देशन में थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को स्वरूपगंज, जिला सिरोही से गिरफ्तार किया।
आरोपी का अपराध
दीपक अग्रवाल, पिता मिश्रीमल अग्रवाल, पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली का आरोप था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज 01 मई 2025 को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।
पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवाही
इस कार्रवाई में भंवरसिंह, मोडाराम, नारायणसिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



