Homeन्यूज़नो वेंडिंग जोन में वेंडरों को भेज रोजीरोटी के साथ खिलवाड़ पर...

नो वेंडिंग जोन में वेंडरों को भेज रोजीरोटी के साथ खिलवाड़ पर लोढ़ा ने जताया एतराज

Published on

सिरोही। पंचायतीराज राज्यमंत्री के निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत लाईसेंसधारी वेंडरों को पैलेस रोड से हटाकर नो वेंडिंग जोन में भेज उनकी रोजीरोटी के साथ खिलवाड करने पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने एतराज जताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्ट्रीट वेंडरों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए की गई व्यवस्था की अनदेखी बताया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नगर पारिषद प्रशासन ने गत दिनों पैलेस रोड पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और दीनदयाल अन्त्योदय योजना के तहत लाईसेंसधारी वैंडरों को वहां से हटाकर अपनी मर्जी से नो वेंडिग जोन में तय किए गए स्थानों की तरफ भेज दिया गया था। जिससे इन वेंडरों की रोजीरोटी पर खासा असर पडा है। मामले को लेकर सिरोही के स्ट्रीट वेंडरों ने शुक्रवार को यहां नगर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा से मुलाकात कर अपनी वेदना बताई।

इन स्ट्रीट वेंडरों ने पूर्व विधायक को बताया कि नगर परिषद आयुक्त ने उनकी सहमति के बिना ही नो वेंडर जोन में स्थान का चयन करते हुए उन्हें वहां भेज दिया है। उनमें अभी भी कई वेंडर को अभी तक वहां स्थान नहीं मिला है। इन वेंडरों ने पूर्व विधायक को बताया कि नगर परिषद की ओर से जिस स्थान का चयन किया है वह रोजगार के हिसाब से उचित नहीं है। वहां ग्राहकों भी नहीं आते है। ऐसे में उनके सामने रोजीरोटी का गंभीर संकट खडा हो गया है।

पूर्व विधायक लोढा ने इस पर कडा एतराज जताते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने वेंडिग और नो वेंडिग जोन का कान्सेप्ट इसलिए दिया था कि स्ट्रीट वेंडर को प्रोटक्शन दिया जा सके। लेकिन खेद का विषय है कि पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन ने वेंडर्स के प्रतिनिधि को विश्वास में लिए बिना दर्जनों वेंडर्स को सडक पर लाकर खडा कर दिया है। अभी उन्हें जो स्थान दिया गया है वह भी नो वेंडिग जोन है।

मामले को लेकर पूर्व विधायक ने इस कार्रवाई पर एतराज जताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हस्तक्षेप कर इन साधारण और प्रतिदिन अपना रोजगार अर्जित कर अपना और अपने परिवार का पेट भरने वाले स्ट्रीट वेंडरों को पुन: उसी स्थान पर खड़ा रखवाने के आदेश प्रदान करने का आग्रह किया है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

114 ग्राम एमडी के साथ तस्कर दबोचा, होटल के पीछे स्कूटी पर कर रहा था ‘मौत के सामान’ की सप्लाई

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्कूटी और 2 मोबाइल जब्त; डावल निवासी...

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...