नारकोटिक्स के विरुद्ध अभियान: सांकड़ गांव में पुलिस की दबिश, आरोपी खंगाराराम पुलिस की गिरफ्त में
सांचौर। पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांचौर थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सरहद सांकड़ में कार्रवाई करते हुए 504 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पशुओं के चारे में छिपा रखा था नशा
थानाधिकारी रवि मीणा (RPS प्रो.) के नेतृत्व में गठित टीम ने सांकड़ गांव में दबिश दी। इस दौरान आरोपी खंगाराराम (40) पुत्र नारणाराम कलबी के घर के पास बने बाड़े में तलाशी ली गई। शातिर तस्कर ने अफीम के दूध को पशुओं के चारे के बीच बड़ी चालाकी से छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने अपनी सतर्कता से बरामद कर लिया।
NDPS एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी खंगाराराम को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
कार्रवाई करने वाली टीम:
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी रवि मीणा के साथ एएसआई सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल गोगाराम, हनुमानराम, मांगीलाल, जयन्तिलाल, मनोहरलाल, मांगाराम और महिला कांस्टेबल बाबू शामिल रहे।



