सांचोर, (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत सांचोर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया। पालड़ी सोलंकीयान के महादेव मंदिर प्रांगण और हनुमान मंदिर, सियागो की ढाणी में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

वृक्षारोपण के साथ सुरक्षा की शपथ
भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित और वन एवं पर्यावरण अभियान के जिला संयोजक रविंद्र सिंह बालावत के निर्देशानुसार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान सभी ने लगाए गए वृक्षों की सुरक्षा की शपथ ली और ‘हरा-भरा राजस्थान’ बनाने में सक्रिय सहयोगी बनने का संकल्प दोहराया।
जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर पचास वृक्षारोपण करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता इस कार्य को एक अभियान के रूप में ले रहे हैं। लगाए गए प्रत्येक वृक्ष के लिए ‘पालक’ भी नियुक्त किए जा रहे हैं, जो न केवल वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, बल्कि उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी उठाएंगे, ताकि वे बड़े होकर छाया और हरियाली दे सकें।
पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण पर्यावरण अभियान में सुखराम जागूं, भगवानाराम सियाग, रिड़मलराम डाका, मनोहर सियाग, सोनाराम डाका, तेजाराम सियाग, गणपत जागूं, बाबूलाल सियाग, हपूराम सियाग, सोनाराम डाका, नरसीराम खींचड़, नेहरूराम जांगू सहित कई पर्यावरण प्रेमी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पहल को सफल बनाने का आह्वान किया।



