सांचौर 12 जून। उपखंड अधिकारी, सांचौर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सरनाऊ में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने आमजन की दैनिक जरूरतों से जुड़े मुद्दों को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उपखंड अधिकारी, सांचौर ने ग्राम पंचायत सरनाऊ में रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त हुए पेयजल, विद्युत, सड़क संबंधी प्रकरणों का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को सरनाऊ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी मानसून को देखते हुए समुचित चिकित्सा व्यवस्थाएं एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसीईओ हनुमान राम बेनीवाल, तहसीलदार रायमल चौधरी, कनिष्ठ अभियंता पीएचईडी विमला बिश्नोई सहित अधिकारी- कार्मिक व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां