सांचौर 27 मार्च। जिले में लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत बुधवार को मतदान जानकारी से संबंधित पोस्टर, होर्डिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत राजकीय कार्मिकों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर मतदान संबंधित जानकारी से सुसज्जित पोस्टर, होर्डिंग को चस्पा किया गया तथा आमजन को आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी मानसिंगाराम सोलंकी, मनोहर लाल डारा सहित कार्मिक उपस्थित रहे।
पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां