रानीवाड़ा। जालोर जिले के रानीवाड़ा में श्री रघुनाथ विश्नोई मेमोरियल कॉलेज के खेल मैदान में 23 फरवरी 2025 को विशाल मीना स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
महाविद्यालय में राजस्थान सरकार के कृषि, बागवानी एवं ग्रामीण विकास विभाग केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। महाविद्यालय संरक्षक नरेन्द्र कुमार बिश्नोई पूर्व प्रधान ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. डॉ. गंगासहाय मीणा मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन देंगे। प्रो. महोदय के ज्ञान एवं अनुभव से सभी विद्यार्थी एवं श्रोतागण लाभ उठा सकेंगे।

समारोह में सांस्कृतिक सत्र में लोक गायक कालूराम मीणा लोक संगीत के माध्यम से मीणा संस्कृति को प्रस्तृत करेंगे व दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मीणा समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

मिलन समारोह संयोजक डॉ. विश्राम मीणा, हंसराज मीणा, भूरसिंह मीणा और धनराज मीणा एवं सभी आयोजन कर्त्ताओं ने समाज के गणमान्य लोगों एवं दर्शकों से बडी संख्या में पधारने की अपील की है।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां