सायला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वांछित अपराधी गिरफ्तार
पुलिस थाना सायला की टीम ने “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेलिंग के मामले में वांछित आरोपी को महज तीन दिन में आंध्रप्रदेश के मारकपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी मुकेश कुमार (22), निवासी माण्डकवाना, थाना सायला, के खिलाफ 11 जून 2025 को मुकदमा संख्या 157, धारा 376(2)(एन), 506, 384 भादंसं व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर और वृताधिकारी जालोर के सुपरविजन में, थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दक्षिण भारत से दस्तयाब किया। आरोपी को 14 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम में सुरेन्द्रसिंह (थानाधिकारी), राजाराम (सउनि), हरिराम, जगताराम और रणजीतसिंह शामिल रहे।



