संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने किसानों के बकाया आदान अनुदान, फसल बीमा क्लेम और अन्य समस्याओं को लेकर विधायक जीवाराम चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए वार्ता की।
मोर्चा के जिला मंत्री मकारम चौधरी ने बताया कि विधायक जीवाराम चौधरी ने किसानों की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि चूंकि ये मुद्दे राज्य सरकार से संबंधित हैं, इसलिए जयपुर में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
विधायक ने आश्वासन दिया कि किसानों के लंबे समय से लंबित अरबों रुपए की राशि के भुगतान हेतु ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मई माह के अंतिम सप्ताह में किसान प्रतिनिधियों को जयपुर चलने की जानकारी दी और स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल समाधान कराने की बात कही।
वार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिला अध्यक्ष ईशराराम बिश्नोई, जिला मंत्री मकारम चौधरी, राजस्थान किसान सभा के जिला अध्यक्ष विरद सिंह चौहान, सांचौर तहसील अध्यक्ष भाखराराम रावतसर, चितलवाना ईकाई अध्यक्ष भाखराराम गोदारा और भारतमाला संघर्ष समिति के जोगाराम चौधरी कारोला मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां