Homeजालोरकिसानों का 'महापड़ाव': सांचौर में 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना, सरकार के...

किसानों का ‘महापड़ाव’: सांचौर में 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना, सरकार के खिलाफ हल्ला बोल!

Published on

लंबित मांगों पर आर-पार की लड़ाई, रिलायंस और बिजली कंपनियों के खिलाफ भी गरजे किसान

सांचौर, 29 जुलाई (सर्कल न्यूज़)। किसानों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और राजस्थान किसान सभा, जालोर ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। आगामी 5 अगस्त, 2025 से सांचौर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन महापड़ाव और धरना शुरू किया जाएगा। यह निर्णय आज चितलवाना में आयोजित एक संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष ईश्वराराम बिश्नोई, वीरद सिंह चौहान और केसर सिंह सरवाना उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता भागीरथ गोदारा ने की।


क्या हैं किसानों की प्रमुख मांगें?

जिला मंत्री मकारम चौधरी ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से किसानों की कई समस्याएं लंबित हैं, जिन पर लगातार आंदोलन और वार्ताएं हुई हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला। प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  • आदान अनुदान: चितलवाना तहसील के लिए आदान अनुदान की बकाया राशि के लिए पोर्टल खुलने और गिरदावरी प्रदर्शित होने के बाद, तुरंत सूचियां तैयार कर प्रक्रिया तेज की जाए।
  • फसल बीमा क्लेम: बकाया फसल बीमा क्लेम का तुरंत भुगतान किया जाए।
  • लूनी नदी का पानी: नेहड़ क्षेत्र के गांवों में लूनी नदी के पानी से खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए।
  • स्मार्ट मीटर योजना: बिजली विभाग में चल रही स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल बंद किया जाए।
  • नर्मदा नहर: नर्मदा नहर के अनकमांड क्षेत्रों को कमांड क्षेत्र से जोड़ा जाए।
  • शिकायत निवारण समिति: सांचौर और चितलवाना में तहसील स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं।
  • सांचौर जिला बहाली: सांचौर जिले का दर्जा बहाल किया जाए।
  • ग्रामीण सड़कें: सांचौर और चितलवाना की क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की तुरंत मरम्मत की जाए, क्योंकि उनसे आवागमन में बाधा आ रही है।

विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के अध्यक्ष वीरद सिंह चौहान और मंत्री लक्ष्मण सिंह डूंगरी ने अपनी बात रखी। उपाध्यक्ष बाबूलाल जाट, तहसील अध्यक्ष भागीरथ गोदारा और मंत्री सुरेश खिलेरी ने भी विभिन्न मुद्दों पर जोर दिया। बालेरा वितरिका अध्यक्ष केसर सिंह सरवाना ने ग्रामीण सड़कों की खराब हालत पर चिंता व्यक्त की।

महापड़ाव को लेकर क्षेत्रवार कमेटियों का गठन कर कार्ययोजना भी बनाई गई। बैठक के बाद सभी किसान हाथों में बैनर लिए सरकार और रिलायंस कंपनी के विरोध में नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय चितलवाना पहुंचे। वहां उन्होंने उपखंड अधिकारी चितलवाना को अपनी मांगों का एक विस्तृत मांग पत्र और 5 अगस्त से शुरू होने वाले महापड़ाव का नोटिस सौंपा।

इस बैठक में धीमाराम खिलेरी, भंवर सिंह चरणीम, जयकिशन वरिंगाराम परावा, लादूराम, भागीरथ कांवा, किशनाराम नैण, जगदीश पूनिया, भाकराराम सारण, हरिराम गोदारा, भाखरा राम गोदारा, गोपाल सिंह झाब, सदाराम साहू, भगाराम, मानाराम, बाबूलाल खीचड़ डूंगरी, रावताराम खामराई, भागीरथ ढाका अमरापुरी, शंकरा राम नैण सरवाना, केसाराम, खेताराम गोरसिया, किशनाराम जाखड़ डूंगरी सहित कई किसान मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...