सिरोही पुलिस की मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान सफलता; बिना बिल-दस्तावेज के ले जाया जा रहा था 2.800 किलोग्राम सोना और 800 ग्राम चांदी का अवैध स्टॉक।
मावल (सिरोही)। जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा जिले में हवाला कारोबार, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान और वृताधिकारी (आबूपर्वत) गोमाराम के निकटतम सुपरविजन में पुलिस टीम ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रेवल्स बस से भारी मात्रा में अवैध सोना और चांदी बरामद किया है। जब्त किए गए जेवरात की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इस तरह दी गई कार्रवाई को अंजाम
07 जून 2026 को मावल पुलिस चौकी पर रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नियमित रूप से संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पालनपुर की तरफ से आई, पुणे से जोधपुर जाने वाली एक ट्रेवल्स बस को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। बस में सवार तीन संदिग्ध यात्रियों के अलग-अलग तीन बैगों की जांच करने पर पुलिस को भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण मिले। जब यात्रियों से इन जेवरात के वैध दस्तावेज या बिल मांगे गए, तो वे कोई भी कागज पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेवरात को धारा 106 बीएनएस (BNS) के तहत जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद आभूषणों का विवरण
पुलिस की ओर से कुल 2.800 किलोग्राम सोना और 800 ग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं, जिनका ब्यौरा इस प्रकार है:
- रमेश कुमार: 1.350 ग्राम (1 किलो 350 ग्राम) सोने के आभूषण और 300 ग्राम चांदी के आभूषण।
- गजेंद्र सिंह: 890 ग्राम सोने के आभूषण।
- चंदूलाल: 571.5 ग्राम सोने के आभूषण और 500 ग्राम चांदी के आभूषण।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते
- रमेश कुमार पुत्र छोगाजी, जाति प्रजापत, उम्र 53 साल, निवासी: बरलूट, जिला सिरोही।
- गजेंद्र सिंह पुत्र गोपालसिंह, जाति राजपूत, उम्र 32 साल, पेशा: मजदूरी, निवासी: वेरा वलपूर, पुलिस थाना पालड़ी एम, जिला सिरोही।
- चंदूलाल पुत्र केसाजी, जाति जैन, उम्र 50 वर्ष, निवासी: गोल, पुलिस थाना बरलूट, जिला सिरोही (हाल मुकाम: अहमदाबाद, गुजरात)।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण सफलता को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व जवान शामिल रहे:
- लक्ष्मणसिंह चम्पावत, पुलिस निरीक्षक (थानाधिकारी), पुलिस थाना आबूरोड रीको
- भवानी सिंह, उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी मावल, पुलिस थाना आबूरोड रीको
- प्रकाश कुमार, कांस्टेबल (नंबर 55), पुलिस थाना आबूरोड रीको
- मालदेव, कांस्टेबल (नंबर 10), पुलिस थाना आबूरोड रीको
- प्रवीणसिंह, कांस्टेबल (नंबर 351), पुलिस थाना आबूरोड रीको
- दिलीप सिंह, कांस्टेबल (नंबर 850), पुलिस थाना आबूरोड रीको







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां