Homeजालोरविकास का पूरा लाभ तभी मिलता है जब घर घर मे शिक्षा...

विकास का पूरा लाभ तभी मिलता है जब घर घर मे शिक्षा पहुचे : लोढा

Published on

लोढा ने आज कालन्द्री में किया हिकावारी गाड़ी का लोकार्पण

सिरोही। विकास के लिए व विकास का लाभ लेने के लिए शिक्षा ही पहली सीढी है और जिस परिवार में शिक्षा है वो परिवार कभी भी पीछे नही रह सकता। यह बात आज विधायक व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढा ने कालन्द्री में हिकावारी गाड़ी के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनता के बीच व्यक्त किये।

आर के ट्रस्ट बंगलूर के चेयरमैन रमेश कुमार पी शाह ने अपनी मातृभूमि में शिक्षा की अलग जगाने के लिए यह चलता फिरता मोबाइल वाहन शुरू कर यह प्रयास किया है। इस गाड़ी के माध्यम से हर आयु वर्ग का व्यक्ति वो सीखे जो उसकी पसंद है।

विधायक लोढा ने कहा कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का जाल बिछाने के लिए मेडिकल कालेज ,नर्सिंग कालेज,ला कालेज,शिवगंज में महिला कॉलेज,कालन्द्री में डिग्री कालेज,अनेकों मिडिल स्कूलों को हायर सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत व 15 अंग्रेजी मीडियम के स्कूल खुलवाए गए है ताकि कोई भी युवक व युवतियां उच्च शिक्षा से वंचित नही रहे।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि वे अब अपने बच्चों को पढ़ाने में कोई कमी नही रखे। लोढा ने कहा कि रमेश पी शाह ने पिछड़े क्षेत्रो में शिक्षा को पहुचाने के लिए जो हिकावारी गाड़ी का जो प्रोजेकट तैयार किया है। वो वास्तव में काबिले तारीफ है। यह प्रोजेक्ट्स यह बताता है कि प्रेमचंद मानाजी शाह परिवार की अपनी जन्मभूमि के लोगो के प्रति कितना अटूट लगाव है और यह लगाव ही उनको कालन्द्री में एक नया बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल भवन बनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस डॉ श्रीमती टी शुभामंगला ने भामाशाह शाह परिवार को एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सिकावारी गाड़ी उन लोगो के लिए वरदान साबित होगी। जो शिक्षा के माध्यम से अपना जीवन सुधारना चाहते है। प्रोजेक्ट की प्रभारी सौम्या ने हिकावारी गाड़ी की परियोजना की पूरी जानकारी देते हुए गाड़ी का संयम लोढा व अतिथियों को अवलोकन कराते हुए बताया कि यह गाड़ी केवल किताबी ज्ञान ही नही बल्कि रोजगार,खेती व डिजिटल युग से कैसे जुड़े उसकी भी शिक्षा व जानकारी देगी।

ट्रस्ट के चेयरमेन रमेश पी शाह ने बताया कि यह एक तरह से मस्ती व हैपिनेस की गाड़ी है जिसमे खेल कूद ,संगीत ,कठपुतली व लघु उधोग की भी जानकारी मिलेगी। इस गाड़ी का लोकार्पण के पूर्व मुख्य अतिथि संयम लोढा ने दीप प्रज्वलन कर इस नए प्रोजेक्ट की सफलता की बधाई शाह परिवार को दी। कालन्द्री के सरपंच महिपाल सिंह देवड़ा ने शाह परिवार के योगदान को याद कराते हुए कहा कि उन्होंने अब तक चिकित्सा क्षेत्र में जनहितार्थ 15 मेडिकल केम्प ग्लोबल हॉस्पिटल आबू के माध्यम से लगाकर जनता को राहत दिलाई है।

अब तक 1 हजार लोगों को नेत्र चिकित्सा में सर्जरी का फायदा दिलाया । उन्होंने कहा कि शाह परिवार अब बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक हायर सेकेंडरी स्कूल भवन बना रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से संयम लोढा, सीईओ डॉ टी शुभामंगला, सयुक्त निदेशक सुभाष महलावत, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर जैन,सरपंच महिपाल सिंह व ब्रह्माकुमारी बेन अरुणा व समाज सेवी प्रकाश प्रजापति का शाल व साफा पहनाकर बहुमान किया गया । ग्रामीणों की ओर से ट्रस्ट के चेयरमैन रमेश पी शाह व उनके भाई शांतिलाल शाह का माला व साफा पहनाकर इस योगदान के लिए अभिनंदन किया गया । चिकित्सा केम्प में योगदान करने के लिए दीपाराम पुरोहित,चुन्नीलाल सुथार,चेनाराम प्रजापत, सुरेश जुगनू, संजय देवड़ा,ईश्वर सिंह, जगदीश कुमार व मुकेश सुथार का भी धन्यवाद व्यक्त किया गया ।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...