साँचोर| महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रेंज में अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थ, शराब तस्करी, अवैध बजरी खनन माफियाओं, वांछित अपराधियों के विरूद्ध भौकाल अभियान के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के बदमाशान के विरूद्ध कार्यवाही के तहत आवड़दान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचाौर व कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचाौर के निकटतम सुपरविजन में देवेन्द्रसिंह, निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सांचाौर के नेतृत्व में बडी कामयाबी मिली है।
सिंह ने बताया कि दिनांक 25.02.2025 की रात्रि को मदनलाल सहायक उपनिरीक्षक मय जाब्ता के द्वारा दौराने गश्त एवं नाकाबंदी के हरियाणा पासिंग वाहन स्विफ्ट कार को रूकवाया जाकर वाहन में सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों साजीद खां पुत्र ममरेज जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी हमीरा पुलिस थाना तिजारा जिला अलवर, मुस्ताक खां पुत्र फजरु खां जाति मेव मुसलमान उम्र 30 साल निवासी रायपुर पुलिस थाना तिजारा अलवर, असलम खां पुत्र इश्लाम खां जाति नाई मुसलमान उम्र 38साल निवासी रायपुर पुलिस थाना तिजारा जिला अलवर, दिलशाद खां पुत्र ईसुब खां जाति मेव मुसलमान उम्र 24 साल निवासी मलीयरजाट पुलिस थाना तिजारा जिला अलवर, को धारा 126, 170 बीएनएसएस में गिरफतार किये गये है।
उपरोक्त संदिग्ध व्यक्तियों से बिना कारण जिले में घूमने के सम्बंध में गहन पूछताछ की गई तो गैरसायलानों द्वारा 1 माह अप्रेल 2023 मे चन्दवाजी जयपुर, 2 नवम्बर 2023 में पाली, 3. जुन 2023 मे सिरोही, 4. मार्च 2024 मे जोधपुर, 5 दिसम्बर 2023 मे डीडवाना तथा 6. जुलाई 2023 मे कोटपुतली से डम्पर चोरी करना कबूल किया है, उपरोक्त चारों गैरसायलान आले दर्जे के डम्पर चोर है। जिनको आज दिनांक 26.02.2025 को न्यायालय मे पेश किया गया।
जिला पुलिस द्वारा राजस्थान के सभी जिलों से वाहन डम्पर चोरी के गैरसायलानों की गिरफ्तारी के सम्बंध में पत्राचार किया है ताकि डम्पर चोरी के प्रकरणों में मुलजिमानों से अनुसंधान किया जा सके। मुलजिमानों से पूछताछ में उक्त के अलावा बड़ी वारदातें खुलने की संभावना है।
तरीका वारदातः- उपरोक्त चोर, गिरफतारशुदा गैरसायलान अपने नीजी वाहन स्वीफ्ट कार से हाईवे पर सुने वाहन (डम्परों) की रेकी करते है, फिर मौका मिलने पर जो वाहन ज्यादा समय तक एक स्थान पर खड़ा रहता है तथा उसके पास किसी व्यक्ति का आना-जाना नहीं होने पर उपरोक्त वाहनों को मिस्त्री की सहायता से स्टार्ट कर वहां से लेकर अलवर की तरफ निकल जाते है।
महत्वपूर्ण बिन्दूः- जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर द्वारा समय-समय पर जिले में विशेष गश्त एवं नाकाबंदी करवाई जा रही है, जिसमें बड़ी सफलताएं हासिल हो रही है। कार्यवाही पुलिस टीमः- देवेन्द्रसिंह कच्छवाह नि.पु. ( 9414164100) सउनि0 मदनलाल, विमलसिह कानि, शिवराज चालक कानि का खास सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां