जालोर: क्षेत्र में खुले में विचरण करने वाले वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा एक सराहनीय और संवेदनशील पहल की गई है। इसके तहत वन्यजीवों के घायल होने पर त्वरित रेस्क्यू, उचित उपचार और सुरक्षित आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतवार कार्मिकों को पाबंद किया गया है।
प्रमुख अधिकारी एवं क्षेत्रवार तैनात कार्मिकों व गांवों की सूची
कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी, रानीवाड़ा, वन मण्डल जालोर के आदेशानुसार सांचौर, रानीवाड़ा एवं चितलवाना उपखंड क्षेत्र में विभिन्न कार्मिकों को उनके मोबाईल नंबर सहित निम्नलिखित क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है:
- श्री ठाकरा राम (वनरक्षक)
- मोबाइल नंबर: 7742944472
- अधीन ग्राम पंचायतें: डडुसन, किलवा, भडवल, कोड, लालपुर।
- श्री ओम प्रकाश आर (वनरक्षक)
- मोबाइल नंबर: 9001689029
- अधीन ग्राम पंचायतें: कारोला, जाजुसन, बडसम, प्रतापपुरा, पहाडपुरा, गोलासन, डबाल, धानता, मेडाजागीर, विरोल बडी, छोटी विरोल, पलादर, हाडेतर, डांगरा, धमाणा, हरियाली, जाखल, अरणाय, खारा, वोढा, मालियों का गोलिया, भादरूणा, करावडी, चौरा, पमाणा, मालवाडा, आकोली, गुडाहेमा।
- श्री रामनरावण (वनपाल)
- मोबाइल नंबर: 9549025429
- अधीन ग्राम पंचायतें: डउकियो की ढाणी, बिजरोल खेडा, जैलातरा, झाब, सेली, तांतडा, ईटादा, अणखोल, जौधावास, बोरली, देवडा, भुतेल, निम्बाउ, मुली, खिरोडी।
- श्री ओम प्रकाश एन (वनरक्षक)
- मोबाइल नंबर: 8856043809
- अधीन ग्राम पंचायतें: तैतरोल, रणोदर, झोटडा, सांगडवा, सिवाडा, धनेरिया, परावा, केरिया, जालबेरी, सेसावा, कुम्बिया, चिम्बडावास।
- श्री हनुमानराम (वनरक्षक)
- मोबाइल नंबर: 7425868729
- अधीन ग्राम पंचायतें: वेडिया, भीमगुडा, नारायणपुरा, सिपाहियों की ढाणी, वीरावा, हालीवाव, सुण्ठाकोई, मेघावा, अगडावा, डुगरी, खामराई, खेजडीयाली, सांकरिया, सुराचंद, जोरादर, वांक, सरवाना।
- श्री हरिकिशन (वनरक्षक)
- मोबाइल नंबर: 7850858900
- अधीन ग्राम पंचायतें: दुठवा, टांपी, रतनपुरा, के आर बधाकुआ, भवातडा, सुराचन्द, खासरवी, भाटकी, होतीगांव, रामपुरा, आमली, डावल, चितलवाना।
- श्री जोईताराम (वनरक्षक)
- मोबाइल नंबर: 8003835708
- अधीन ग्राम पंचायतें: गोमी, डेडवा, सिध्देश्वर, चारणीम, हाडेचा, इसरोल, पुर, राजीवनगर, सरनाउ, सांकड, पांचला, लाछीवाड।
- श्री अशोक कुमार (वनरक्षक)
- मोबाइल नंबर: 8107906961
- अधीन ग्राम पंचायतें: दांता, दुगावा, कुडा, गुदाउ, मीरपुरा, सेडिया, सुरावा, टीटोप, नैनोल, लुणियासर, नैलिया।
- श्रीमति भगवती (स.वनपाल)
- मोबाइल नंबर: 6376399568
- क्षेत्र: सांचौर नगरपालिका क्षेत्र।
- श्री हडमतसिंह मय स्टॉफ (वनरक्षक/वनपाल)
- मोबाइल नंबर: 9928745254
- क्षेत्र: नाका रानीवाड़ा अधीन समस्त ग्राम पंचायतें।
- श्री संजय जोशी मय स्टॉफ (वनरक्षक/वनपाल)
- मोबाइल नंबर: 8058058084
- क्षेत्र: वनपाल नाका बड़गांव अधीन समस्त ग्राम पंचायतें।
- श्री राकेश कुमार, श्री विकास कुमार व श्री मुकेश कुमार मय स्टॉफ
- मोबाइल नंबर: 7742283254
- क्षेत्र: वनपाल नाका पाल अधीन समस्त ग्राम पंचायतें।
- वनपाल (दांतवाड़ा)
- मोबाइल नंबर: 7340422479
- क्षेत्र: दांतवाड़ा नाका अधीन समस्त ग्राम पंचायतें।
- श्रीमति पवनी (वनरक्षक): अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ कारोला, धमाणा, डेडवा और जाखल के आसपास दिन के समय घायल वन्यजीवों के रेस्क्यू हेतु तुरंत मौके पर पहुंच कर सहयोग करेंगी।
सरकार व प्रशासन का सराहनीय नवाचार
रेंजर रायचंद सुथार ने बताया कि विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम मूक-पशुओं और वन्यजीवों की रक्षा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। आदेशानुसार, सूचना मिलते ही कार्मिकों को तुरंत मौके पर पहुंचकर पशुचिकित्सा अधिकारी से घायल वन्यजीव का प्राथमिक उपचार करवाना होगा। इसके पश्चात स्वस्थ होने तक उन्हें नजदीकी गौशाला, रेस्क्यू सेंटर, चौकी या नाका परिसर में सुरक्षित रखवाया जाएगा। साथ ही, किसी अप्रिय स्थिति में वन्यजीव की मृत्यु होने पर नियमानुसार पशुचिकित्सा से पोस्टमार्टम करवाकर उनका अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। विभाग की यह सतर्कता और जवाबदेही तय करने वाली कार्यशैली वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक उत्कृष्ट प्रयास है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां