नाकाबंदी के दौरान 624 ग्राम मादक पदार्थ बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
खरीद-फरोख्त की कड़ियों की जांच में जुटी पुलिस टीम
बागरा, 14 जून। बागरा थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन संपोलिया’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 624 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम व वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग मय जाब्ता 14 जून को सरहद मेडा उपरला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली। तलाशी में कुलदीप विश्नोई पुत्र नैनाराम निवासी विष्णुनगर, लूणी (हाल निवासी मेडा उपरला) के पास से 624 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
आरोपी मादक पदार्थ बिना लाइसेंस व परमिट के अपने पास रखे पाया गया, जिस पर प्रकरण संख्या 103/2025, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
जांच जारी, खरीद-फरोख्त की कड़ी खंगाली जा रही
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के आधार पर डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
निरीक्षक मोहनलाल गर्ग, एएसआई भागीरथराम, कानि. गौतमचन्द, दिनेश कुमार, श्रवण कुमार, म.कानि. पुनी और कानि. औंकारलाल शामिल रहे।
यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन मदमर्दन के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम की कड़ी में एक और अहम सफलता मानी जा रही है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां