Homeमाउंट आबूमाउंट आबू में कानून व्यवस्था चौपट: धानेरा के युवक की चाकू मारकर...

माउंट आबू में कानून व्यवस्था चौपट: धानेरा के युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

Published on

आबू रोड/सिरोही। धानेरा से माउंट आबू घूमने गए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह घटना माउंट आबू से 17 किलोमीटर पहले छीपाबेरी मोड़ पर हुई, जहां बदमाशों ने मोबाइल छीनने के बाद युवक की छाती में चाकू घोंप दिया। इस वारदात ने इलाके में कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


क्या है पूरा मामला?

धनेरा निवासी दो चचेरे भाई, हितेश और नरेश, बाइक पर माउंट आबू जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे वे छीपाबेरी चौकी से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ‘छोटा वीर बावजी मंदिर’ के पास फोटो खींचने के लिए रुके। तभी दो बाइक पर सवार चार से छह बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों भाइयों को घेर लिया और मोबाइल छीनने की कोशिश की।

जब हितेश ने विरोध किया और अपना मोबाइल वापस लेने का प्रयास किया, तो एक बदमाश ने उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश जंगल की ओर भाग गए। गंभीर रूप से घायल हितेश को उसका भाई नरेश किसी तरह आबू रोड के सरकारी अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस की लापरवाही उजागर

मृतक के भाई नरेश ने बताया कि बदमाशों के पास चाकू और अन्य हथियार थे। एक बदमाश ने बाइक की चाबी भी निकाल ली थी, जिससे वे भाग नहीं पाए। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि माउंट आबू जैसे पर्यटक स्थल पर भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है।

  • रिकॉर्ड बताते हैं कि यहां अपराध बढ़ रहा है: जनवरी से 6 अगस्त तक, माउंट सर्कल के चार पुलिस थानों में लूट के 9 और हत्या के 11 मामले दर्ज हुए हैं।
  • पूर्व में भी हुई ऐसी घटनाएं: मावल ग्रोथ सेंटर में काम करने वाले बिहार के एक युवक धनंजय की भी मोबाइल लूट के इरादे से हत्या कर दी गई थी।
  • शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं: पुलिस के खिलाफ आरोप लग रहे हैं कि वे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

माउंट आबू में दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। इस घटना ने पुलिस के ‘सब कुछ ठीक है’ वाले दावों की हवा निकाल दी है। जनता के मन में सवाल है कि क्या पुलिस केवल कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रह गई है, या वह सच में अपराधियों पर लगाम लगाएगी?

माउंट आबू पुलिस सर्किल में कानून व्यवस्था की स्थिति की बदहाली को लेकर इस क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य ने मंगलवार पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया था। आबूरोड शहर और आसपास लूटपाट एवं चोरी की घटनाएं बढ़ने पर जिला परिषद सदस्य कन्हैया लाल खरे ने एसपी को ज्ञापन दिया था। उन्होंने अवगत कराया था कि आबूरोड एवं उसके आसपास के किवरली, खड़ात, आमथला, मावल आदि में लूटपाट व चोरी की घटना बढ़ रही है। असामाजिक तत्व विशेष कर बाइक सवारों को निशाना बनाकर लूटपाट कर रहे हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि मोबाइल, नकदी व कीमती समान लूटकर फरार हो रहे हैं इसके अतिरिक्त गांव में चोरी की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है। इससे क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना है। ये ज्ञापन बता रहा है कि आबूरोड शहर, आबूरोड सदर और रीको पुलिस थाना क्षेत्र में बाइक सवारों से लूट आम थी। लेकिन, तीनों ही थाने के थानाधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इनकी लापरवाही का परिणाम एक मासूम पर्यटक की हत्या के रूप में सामने आया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

11 साल की फरारी का हुआ अंत: बाड़मेर से धरा गया शातिर, वाव-थराद LCB की बड़ी कामयाबी

थल के रास्ते शराब तस्करी का 'धुरंधर' निकला 11 साल तक अंडरग्राउंड, आखिर कब...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...