भीनमाल। शहर में अपराधो की रोकथाम व आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की मांग पर भीनमाल नगरपालिका के विभिन्न महत्वपूर्ण १० सघन स्थानो पर नगरपालिका द्वारा करीब १० लाख की लागत से २७ एचडी कैमरे लगाएं जाएंगे। मंगलवार को पुलिस उप अधीक्षक सीमा चौपड़ा व नपा ईओ आशुतोष आचार्य ने इस कार्य का निरीक्षण कर शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी।
अधिशाषी अधिकारी आशुतोष आचार्य ने बताया कि भीनमाल नगरपालिका क्षेत्र में पूर्व में लगाएं गए ५२ सीसीटीवी कैमरे मामूली तकनिकी खराबी की वजह से कार्य नही कर रहे थे। जिन्हे नगरपालिका द्वारा तकनिकी विशेषज्ञ के माध्यम से दुरस्त करवाकर चालू करवाया गया है। जो वर्तमान में सभी कैमरे चालू हालात में है। इसके अलावा करीब ५ लाख की लागत से १० महत्वपूर्ण स्थानो पर २७ कैमरे लगाने के लिए निविदा के बाद संबधित एजेन्सी द्वारा कार्य प्रगति पर है।
आचार्य ने बताया कि अगले सप्ताह तक कैमरे चालू हो जाएंगे। इस तरह गुणवता वाले कैमरे लगने के बाद रात्रि के दौरान भी दूर से आसानी से पहचान हो सकेगी। सभी कैमरो का नियंत्रण व देखरेख की व्यवस्था पुलिस थाना व नगरपालिका परिसर में रहेगी।
ज्ञात रहे कि पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने गत १२ नंवबर को भीनमाल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपराधो के प्रभावी रोकथाम के लिए थानाधिकारी लक्षमणसिंह चंपावत को भीनमाल शहर नपा अध्यक्ष व ईओ और ग्रामीण क्षेत्रो में बीडीओ, सरंपच व ग्राम विकास अधिकारी, व्यौपारियो व दानदाताओ के साथ चर्चा कर कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां