सांचौर/चितलवाना (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क)
चितलवाना उपखंड मुख्यालय पर पिछले पांच दिनों से भीमगुडा पटवार मंडल के किसानों का जो गुस्सा उबल रहा था, वह आखिरकार शांत हो गया। अपनी विभिन्न जायज मांगों को लेकर अन्नदाता यहां लगातार डटे हुए थे और प्रशासन के साथ पेंच फंसा हुआ था।
इस बीच, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली ने पहल करते हुए प्रशासन और किसानों के बीच सेतु का काम किया, जिसके बाद आज यह धरना सफल वार्ता के साथ समाप्त हो गया।

मंगलवार को राव बोरली की मौजूदगी में उपखंड अधिकारी देशलाराम, तहसीलदार चमनलाल और पटवारी के साथ किसानों की एक अहम बैठक हुई। इस दौरान चली सार्थक और सकारात्मक वार्ता में प्रशासन ने किसानों की मांगों पर गंभीरता दिखाई और सहमति जताई। राव बोरली के दखल के बाद प्रशासन का रवैया सकारात्मक रहा और 'संवाद व विश्वास' के आधार पर किसानों की समस्याओं पर सहमति बनी।
समझौते के बाद किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की और समाधान के लिए राव बोरली व अधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर श्रवण सिंह राव बोरली ने दो टूक कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान ही उनकी पहली प्राथमिकता है और अन्नदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर उनका प्रयास सतत जारी रहेगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां