झाब पुलिस की कार्रवाई : ऑपरेशन “धरकरभर” में तीन साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
झाब।
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत झाब पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना झाब की टीम ने वर्ष 2012 से फोरेस्ट एक्ट के प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी को दबोच लिया।

महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज विकासकुमार के निर्देशन में तथा जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के आदेशानुसार जिलेभर में मिशन मदमर्दन के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नाकाबंदी, संदिग्ध स्थानों एवं व्यक्तियों की गहन तलाशी जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर आवड़दान चारण और सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सांचोर कांबले शरण गोपीनाथ के निकटतम सुपरविजन में थाना झाब के थानाधिकारी अरूणाकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चेतनसिंह पुत्र भूराजी रावणा राजपूत (उम्र 47 वर्ष), निवासी रणोदर, थाना झाब, के विरुद्ध प्रकरण संख्या 720/2012, सरकार बनाम श्रवणसिंह वगैराह, धारा 41, 42/77 फोरेस्ट एक्ट में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था। चेतनसिंह पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था।
झाब पुलिस की टीम ने उसे 14 जून 2025 को गिरफ्तार कर सांचोर स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया।
कार्यवाही में शामिल टीम
- जगदेवसिंह, कांस्टेबल 764
- श्रवण कुमार, कांस्टेबल 182, थाना झाब
झाब पुलिस की इस कार्रवाई को ऑपरेशन “धरकरभर” के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वांछित आरोपियों की धरपकड़ का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।



