छापरी चौकी पर कार्रवाई: किया सोनेट कार से 20 किलो से अधिक चरस बरामद, डीसा में होनी थी सप्लाई
छापरी। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। छापरी चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद कर उत्तर प्रदेश निवासी तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

नाकाबंदी देख घबराए तस्कर
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम द्वारा छापरी चौकी पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक किया सोनेट कार (UP 78 HM 7034) को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 20 किलो 40 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है:
- विमल राजपूत (21): निवासी सुजानपुर, थाना चकेरी, कानपुर नगर।
- नवीत कुमार (26): निवासी किदवई, थाना सैन पश्चिम पारा, कानपुर।
- तन्नु (27): निवासी सुजानपुर, थाना चकेरी, कानपुर नगर।
कानपुर से डीसा तक जुड़ा है नेटवर्क
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तस्करों ने बताया कि उन्होंने यह चरस मनोज तिवारी (निवासी कानपुर नगर) से खरीदी थी और इसे गुजरात के इस्माइल भाई (निवासी डीसा) को सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुट गई है ताकि मुख्य सरगनाओं तक पहुँचा जा सके।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां