Homeजोधपुरआईआईटी जोधपुर में सेंटर फॉर जेनेरेटिव एआई, श्रीजन (सृजन) की स्थापना की...

आईआईटी जोधपुर में सेंटर फॉर जेनेरेटिव एआई, श्रीजन (सृजन) की स्थापना की घोषणा

Published on

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर, 2024

भारत में ओपन सोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, ”इंडियाएआई”और मेटा ने आज आईआईटी जोधपुर में सेंटर फॉर जेनेरेटिव एआई, श्रीजन (सृजन) की स्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के साथ साझेदारी में ”स्किलिंग और क्षमता निर्माण के लिए युवएआई“ की लाॅंचिंग भी गई। यह साझेदारी स्वदेशी एआई अनुप्रयोगों के विकास, एआई में उन्नत कौशल विकास और तकनीकी संप्रभुता सुनिश्चित करने के भारत के एआई मिशन में योगदान देने के उद्देश्य से अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा देने और भारत के लिए एआई समाधान तैयार करने में सहयेग करेगी।

सेंटर फॉर जेनरेटिव एआई, श्रीजन (सृजन) की स्थापना

इस साझेदारी के तहत मेटा आईआईटी जोधपुर में सेंटर फॉर जेनरेटिव एआई, श्रीजन, (सृजन) (ष्जेनएआई सीओईष्) की स्थापना में सहयोग करेगा। इसका लक्ष्य भारत में जिम्मेदार और नैतिक एआई प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देते हुए एआई में अनुसंधान और विकास को आगे बढ़ाना है; यह एआई प्रौद्योगिकी परिदृश्य में ओपन साइंस नवाचारों का सहयोग करेगा और उन्हें बढ़ाएगा। मेटा ने इसमें घोषणा की तिथि से तीन वर्षों की अवधि में 750 लाख रुपये (दान के रूप में) तक निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

इस साझेदारी के महत्व के बारे में एमईआईटीवाई के सचिव श्री एस कृष्णन ने कहा कि इंडिया एआई, आईआईटी जोधपुर, एआईसीटीई और मेटा के बीच यह एक रणनीतिक साझेदारी है।

घोषणा की पृष्ठभूमि

27 जुलाई, 2023 को मेटा ने भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) के तहत कार्यरत एक स्वतंत्र व्यापार इकाई (आईबीडी) “इंडियाएआई“ के साथ आर्टिफिषियल इंटेलिजेंस (एआई) में सहयोग बढ़ाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। इसका उद्देश्य एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रगति को बढ़ावा देना था। इसके तहत एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और विकास को आगे बढ़ाने तथा एआई और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जानी है। इसी के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के साथ जेनएआई सीओई (सृजन) की स्थापना भी की जानी थी। इस सेंटर को मेटा सहयेाग देगा।

इंडिया एआई आईआईटी जोधपुर में स्थापित किए जा रहे सीओई में काम करने वाले शोधकर्ताओं को सहायता देगा। जेनएआई सीओई का लक्ष्य अनुसंधान और प्रयोगों के माध्यम से जेनरेटिव एआई के क्षेत्र में एक सहयोगी इकोसिस्टम तैयार करना है ताकि शिक्षा, मोबिलिटी और स्वास्थ्य देखभाल डोमेन में राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान किया जा सके। यह सेंटर शिक्षा, क्षमता निर्माण और नीतियों के माध्यम से अगली पीढ़ी के शोधकर्ताओं, छात्रों और चिकित्सकों को जेनएआई प्रौद्योगिकियां विकसित और लागू करने के लिए आवश्यक ज्ञान और उपाय उपलब्ध कराएगा। फंडिंग का उपयोग आईआईटी जोधपुर द्वारा जेनएआई सीओई की गतिविधियों के लिए किया जाएगा। इसके जरिए स्वदेशी अनुसंधान इकोसिस्टम को बढ़ावा देने, जेनएआई अनुसंधान और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए अकादमिक, सरकार और उद्योग हितधारकों के साथ सहयोग करने, एआई प्रौद्योगिकी परिदृश्य में ओपन साइंस इनोवेशन को बढ़ावा देने जैसे काम किए जाने हैं।

सीओई की स्थापना और कार्यान्वयन आईआईटी जोधपुर द्वारा किया जाएगा। मेटा सीड फंड प्रदान करेगा और मेटा के शोधकर्ताओं के साथ प्रौद्योगिकी और अनुसंधान पर चर्चा की सुविधा देगा। पारस्परिक सहमति के अनुसार मेटा की ओपन-सोर्स प्रौद्योगिकियों के बारे में सहायता प्रदान करेगा।

सीओई में एक अकादमिक अनुसंधान टीम होगी जिसमें आईआईटी जोधपुर के संकाय सदस्य, पोस्ट-डॉक्टरल फेलो, डॉक्टरेट, स्नातक छात्र और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल होंगे। इसका समन्वय केंद्र निदेशक द्वारा किया जाएगा, जो परियोजना के प्रधान अन्वेषक होंगे। टीम रेलवे के लिए गति शक्ति विश्वविद्यालय, पीजीआई चंडीगढ़, एम्स जोधपुर और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए आईएचबीएएस दिल्ली के साथ भी इंटरफेस करेगी।

मेटा द्वारा सीड फंडिंग और इंडियाएआई के सहयोग से प्रारंभिक चरण के बाद जेनएआई की दीर्घकालिक उपयोग के लिए आईआईटी जोधपुर एक व्यापक योजना तैयार करेगा जिसमें विविध राजस्व उपाय ं, रणनीतिक साझेदारी और निरंतर नवाचार शामिल होंगे। फंडिंग सहायता की अवधि के लिए केंद्र की प्रगति की वार्षिक निगरानी एमईआईटीवाई और मेटा की संयुक्त समिति द्वारा की जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...

बिना आबादी के आरक्षण का फेर: जहां एक भी वोटर नहीं, वहां तय हो रही आरक्षित सीट!

जालोर के वरिष्ठ समाजसेवी हीराचन्द भण्डारी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व चुनाव आयोग को भेजा...

कैमरे बंद, मोबाइल बंद: चुनाव में पत्रकारों के प्रवेश पर नई गाइडलाइन जारी

नगरीय निकाय चुनावों में बूथ और मतगणना केंद्र पर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर लगा प्रतिबंध, पास...