Homeदेशमुंबईमुंबई के मझगांव में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, कैबिनेट...

मुंबई के मझगांव में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया नमन

Published on

मुंबई। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हिंदवी सम्राट महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में मुंबई के मझगांव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर भव्य महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजस्थान सेल भाजपा मुंबई, महाराणा प्रताप 36 कौम एकता मंच मुंबई एवं राजस्थान राजपूत समाज मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

युवा नेता एवं समाजसेवी नकुल सिंह चौहान पादरा ने बताया कि कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रताप लोढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में भायखला पूर्व की पूर्व विधायक यामिनी यशवंत जाधव, ई-वार्ड के सहायक आयुक्त सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन समिति में नरेंद्र भंडारी, भंवरसिंह राणावत, सोमताराम माली, अभयसिंह सुराणा, नकुल सिंह चौहान पादरा, महबूब खान, जबरसिंह अरणु, श्रवणसिंह भालीखाल, विजयसिंह सोढा, शैलसिंह बोरटा, रमेश राउता, कालूसिंह वीराना, बाबूसिंह निम्बावास, नरपत सिंह जेरण, अर्जुन सिंह सुराणा, मदन सिंह बावतरा, विक्रम सिंह भादरला, नरेश सिंह बागोड़ा, चेतन सिंह कोरा, उत्तम सिंह नरसाना सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों प्रवासी परिवारों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है तथा नई पीढ़ी को उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम पूरे उत्साह, गौरव और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
रविंद्रसिंह उमट
रविंद्रसिंह उमटhttps://circlenews.in
रविन्द्रसिंह उमट युवा पत्रकार है। चार साल पहले 18 साल की उम्र में इन्होंने सर्कल डिजिटल चैनल से पत्रकारिता का कार्य शुरू किया था। उमट अभी पब्लिक एप, सच बेधड़क, एवन टीवी, इंडिया न्यूज, पब्लिक वाइब्स में भी कार्य कर रहे है। कम उम्र में बुलंद हौंसले के साथ कार्य करने की मंछा रखते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...

सम्मान की दरकार: जीवन संवारने वाले बुजुर्ग गुरुजनों को मिले आरामदायक सफर की सौगात

2+2 बसों में सहयोगी सहित आजीवन निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की उठी मांग, शिक्षक...

जालोर के रणबांकुरों ने गाड़े जीत के झंडे: अभय राज के ‘पंजे’ के आगे बारां पस्त, यशोवर्धन बिश्नोई के तूफानी अर्धशतक से 5 विकेट...

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की U-19 राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप: के.एल. सैनी स्टेडियम में जालोर के...

गांव-गांव सजेंगे राजस्व शिविर: हर काश्तकार का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अभियान आज से शुरू

रानीवाड़ा में 1 से 30 सितंबर तक महाभियान: लावारिस जमीन और अनक्लेम्ड बकेट का...

राजमंदिर में ऐतिहासिक शुरुआत: राजस्थानी सिनेमा की ‘ग्रुप रिलीज़’ का हुआ धमाकेदार आग़ाज़, अब हर रविवार को सजेगा मॉर्निंग शो

जयपुर: रविवार की सुबह गुलाबी नगरी के प्रसिद्ध राजमंदिर सिनेमाघर में राजस्थानी कला और...

अब दुश्मनों की खैर नहीं! अमेठी में बनी 100% स्वदेशी AK-203 ‘शेर’ राइफल, टेस्ट फायर में पहले ही वार में झंडे गाड़े

उत्तर प्रदेश के कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में तैयार हुई पहली पूरी तरह 'मेड इन...