करड़ा (जालौर)। Circle News Network: क्षेत्र के सामरानी स्थित बोटेश्वर महादेव मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र से नकदी चुराने के मामले में करड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी का माल बरामद किया है।
विशेष अभियान के तहत कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौर के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवड़दान और वृत्ताधिकारी रानीवाड़ा भवानी सिंह इंदा के सुपरविजन में थानाधिकारी शिवराज सिंह भाटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
CCTV और तकनीकी विश्लेषण से पहुंचे चोरों तक गौरतलब है कि गत 6 व 7 नवंबर की दरम्यानी रात को अज्ञात चोरों ने सामरानी के प्रसिद्ध महादेव मंदिर के ताले और दानपात्र तोड़कर नकदी पार कर ली थी। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने, तकनीकी साक्ष्य जुटाने और मुखबिरों की सूचना पर आरोपियों को नामजद किया। मामले में एक आरोपी सुरेश कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
ये चढ़े पुलिस के हत्थे पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी शांतिलाल (28) पुत्र धीराराम भील और उसके सहयोगी शैतान (25) पुत्र ताराराम भील निवासी खारा को धर दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चोरी की गई नकदी बरामद कर ली है। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल भैराराम और श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही।
पुलिस टीम का चेहरा:
कार्रवाई में थानाधिकारी शिवराज सिंह भाटी के साथ उप निरीक्षक वागाराम, हेड कांस्टेबल उकाराम, कांस्टेबल भैराराम, श्रवण कुमार, रमेश कुमार, कृष्णराम और केसाराम शामिल रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां