मिशन मदमर्दन के तहत तस्करों पर लगातार शिकंजा, जोधपुर रेंज IGP विकासकुमार के निर्देश पर चल रहा अभियान
जालोर/भीनमाल। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन संपोलिया’ के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। भीनमाल थाना पुलिस ने 25 किलो 81 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 जून 2025 को की गई।
इस विशेष ऑपरेशन को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन मदमर्दन’ के तहत अंजाम दिया गया। जिले में पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा एवं वृताधिकारी भीनमाल अन्नराज राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
ऐसे की गई कार्रवाई:
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौजा सरहद वियो का गोलिया (पुनासा) क्षेत्र में दबिश दी। संदिग्ध प्रकाश कुमार पुत्र हरिराम विश्नोई, उम्र 23 वर्ष, निवासी वियो का गोलिया (पुनासा) की रहवासी ढाणी की तलाशी के दौरान वहां से 25 किलो 81 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। मौके पर ही प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
पूछताछ में प्रकाश कुमार से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े तार जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को शक है कि उसके संपर्क बड़े तस्करों से भी हो सकते हैं। मामले में गहन अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: सरिता (उप निरीक्षक), पुनमचंद (सहायक उप निरीक्षक), लाभूराम (हेड कांस्टेबल 653), राजेन्द्र कुमार (कांस्टेबल 163), मदनलाल (कांस्टेबल 1031), रामलाल (कांस्टेबल 243), भैराराम (कांस्टेबल 1124), दिनेश कुमार (कांस्टेबल 1122), संगीता (महिला कांस्टेबल 1085), डालूराम (कांस्टेबल 156), मोहनलाल (चालक कांस्टेबल 181)।
जालोर जिले में लगातार हो रही मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाइयों से साफ संकेत मिलते हैं कि अब तस्करों की खैर नहीं। ऑपरेशन संपोलिया और मिशन मदमर्दन जैसे ठोस अभियानों से पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि चाहे गांव की ढाणी हो या शहर की गलियां – नशे के सौदागर अब कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां