भामाशाह ने पेश की सेवा की मिसाल: सरकारी स्कूल के बच्चों को वितरित की 1000 अभ्यास पुस्तिकाएं
सेठ पारसमल जैन ने निभाया सामाजिक सरोकार, मण्डारडी स्कूल में सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे
मण्डारडी (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क)।
क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डारडी में सोमवार को शिक्षा के प्रति समर्पण की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। भामाशाह सेठ पारसमल पुनमचन्द जैन बड़गांव (हाल मुंबई) ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए उदारता दिखाते हुए सामग्री वितरण कर हौसला अफजाई की।

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, भामाशाह द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को 1000 से अधिक अभ्यास पुस्तिकाएं और ज्योमेट्री बॉक्स निशुल्क वितरित किए गए। भामाशाह की इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से अन्य दानदाताओं को भी प्रेरणा मिलेगी और सरकारी विद्यालयों के विकास में जनसहयोग बढ़ेगा।
इस दौरान संस्था प्रधान प्रभुराम वानिका, स्टाफ सदस्य हनुमानराम, देवाराम, प्रवीण कुमार, सुमन मीणा, सुरेश कुमार खटीक, उदाराम, रामकिशन एवं एसएमसी अध्यक्ष पूनमाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संस्था प्रधान ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए बड़ा संबल बताया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां