सांचोर। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर और एसपी जालोर ज्ञानचंद यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थ, शराब तस्करी, के विरूद्ध भौकाल अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही के तहत आवड़दान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचोर एवं कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर के निकटतम सुपरविजन में गठित टीम देवेन्द्रसिंह कच्छवाह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सांचोर के नेतृत्व में पुलिस टीम को बडी सफलता हाथ लगी है।

देवेन्द्रसिंह बताते है कि 7 मार्च को मुखबीर द्वारा बताये गये सांकेतिक स्थान सरहद दाता में नाकाबंदी की जाकर माफिक इतला के मोटरसाईकिल पर आये हुए युवक वागाराम को दस्तयाब कर उनके कब्जे से 48.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (मैफाड्रोन) को बरामद किया जाकर आरोपी वागाराम पुत्र ठाकरराम जाति विशनोई (भादु) उम्र 32 साल निवासी दाता पुलिस थाना सांचोर को गिरफ्तार किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जब्त की जाकर आरोपी वागाराम के विरूद्ध प्रकरण संख्या 111 दिनांक 07.03.2025 धारा 8,22, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।
इस सफल कार्यवाही में थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह सहित सुरेन्द्रसिंह सउनि0, जादाराम हैडकानि, मनोहरलाल कानि, गोगाराम कानि, मांगाराम कानि का खास सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां