रानीवाड़ा पुलिस को मादक पदार्थों के अवैध लेनदेन पर अंकुश लगाने में बडी कामयाबी हासिल हुई है। डूंगरी निवासी देवाराम शंकराराम पुरोहित को 153 ग्राम अफीम दूध के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर ए एसपी आवडदान और डिप्टी सांचौर आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ की ओर से ऑपरेशन भौकाल के तहत रानीवाडा थानाधिकारी की ओर से की गई कार्रवाई पर डूंगरी निवासी देवाराम पुरोहित को उसकी ढाणी से गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी दीप सिंह चौहान सहित आसुराम, रामनिवास, लाखाराम, श्रीमती पालू, बुधाराम सहित टीम रानीवाड़ा का सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां