सिरोही: (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क)
सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान, आई.पी.एस. द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत ने अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बना लिया है। उनकी इसी प्रतिबद्धता के कारण, पुलिस ने एक ही दिन यानी 18 अक्टूबर 2025 को शराब तस्करों पर लगातार दोहरी बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान और वृताधिकारी गोमाराम के निकटतम सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई में कुल 251 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया।

एक दिन में सातवीं और आठवीं बड़ी कार्रवाई
थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व में पुलिस चौकी मावल पर शराब तस्करी के विरुद्ध सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 18 अक्टूबर को एक के बाद एक दो बड़ी धरपकड़ की।
पहली घटना: 180 कार्टून जब्त सिरोही की तरफ से आए ट्रक कंटेनर RJ-18-GB-3073 को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई। ट्रक में ऊपर तो दवाईयों के कार्टून भरे थे, लेकिन उसके नीचे राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 180 कार्टून छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने मुल्जिम पंकज पुत्र महेन्द्रसिंह जाति मेघवाल उम्र 25 साल निवासी कड़ावता पुलिस थाना चिड़ावा जिला झुंझुनू को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली। आबूरोड रीको पुलिस की पिछले एक महीने में शराब तस्करी के विरुद्ध यह सातवीं बड़ी कार्यवाही है।
दूसरी घटना: 71 कार्टून जब्त पहले ऑपरेशन की सफलता के कुछ ही समय बाद, पुलिस चौकी मावल पर नाकाबंदी के दौरान एक और ट्रक कंटेनर RJ-14-GD-3979 को रोका गया। इसकी चैकिंग में भी तस्करों का पुराना हथकंडा सामने आया। इसमें भी दवाईयों के कार्टून के नीचे अवैध शराब के कुल 71 कार्टून भरे हुए पाए गए। इस पर मुल्जिम पूनाराम पुत्र रणताराम जाति बंजारा भाट उम्र 35 साल निवासी खेतावाड़ा पुलिस थाना पाली सदर जिला पाली को गिरफ्तार किया गया। यह आबूरोड रीको पुलिस की एक ही दिन में दूसरी बड़ी और प्रभावी कार्रवाई है।
दोनों ही कार्रवाई में अवैध शराब जब्त करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. के साथ प्रमोदकुमार सउनि, तथा जयंतिलाल कानि.न.842 प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके अतिरिक्त पहले ऑपरेशन में भवानीसिंह कानि.न.790, मुकेश कानि.न.671, हिन्दूराम कानि.न.1080 और दूसरे ऑपरेशन में दिलीपसिंह कानि.न.850, गोपाल कानि.न.643 भी टीम का हिस्सा थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां