सांचोर। रैंज आईजी विकासकुमार और जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव सहित एएसपी आवडदान और सहायक एसपी शरण गोपीनाथ कांबले इन दिनों बंधाणियों और काले सोने के व्यापारियों में भौकाल मचाए हुए है। जिले में रोजाना मादक पदार्थो के लेनदेन और परिवहन के मामले पकडे जा रहे है। ऐसा अभियान अभूतपूर्व माना जा रहा है। काले सोने के बादशाह अंडरग्राउंड होते जा रहे है, वहीं, बंधाणियों में हताशा देखी जा रही है। जिले के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतुष्टि जाहिर की है।

बता देते है सांचैर थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह ने उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा 9 मार्च को मुखबीर द्वारा बताये गये सांकेतिक स्थान रानीवाडा रोड कस्बा सांचैर पर दबीश दी गई। वहां पर उपस्थित एक व्यक्ति हडबडाने लगा तथा भागने की कोशिश करने लगा। जिसको दस्तयाब कर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम दिनेश कुमार पुत्र पुनमाराम जाति विश्नोई उम्र 30 साल निवासी रानीवाडा रोड सांचैर होना बताया।
घबराने का कारण पुछा गया तो अपने पास अवैध मादक पदार्थ अफीम का दुध होना बताया, गठित टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास 67.32 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दुध होना पाया जाने पर नियमानुसार बरामद किया जाकर अभियुक्त दिनेश कुमार के विरूद्ध प्रकरण धारा 8ध्18 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।
इस सफल कार्यवाही में देवेन्द्रसिह थानाधिकारी सहित गंगाप्रसाद उनि0, जादाराम हैडकानि., हडमानाराम कानि., गोगाराम कानि., श्रीमती प्रिया मकानि., दिनेश कुमार चालक कानि. का सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां