जालोर राजस्थान राज्य के अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इन खिलाड़ियों को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) द्वारा BCCI के नियमानुसार मेडिकल टेस्ट करवाया गया। मेडिकल टेस्ट के परिणामों के आधार पर जालोर के अभिषेक, सचिन विश्नोई, और भीनमाल के भावेश सेन को चैलेंजर प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
ये तीनों खिलाड़ी जयपुर में RCA ऑफिस में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। उनकी मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन ने न केवल उनके जिले बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। स्थानीय क्रिकेट समुदाय में खुशी की लहर दौड़ रही है और इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद मिल रहे हैं।

सचिन, अभिषेक और भावेश को आगामी प्रतियोगिताओं में उनकी बेहतरीन सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
इस सफलता के लिए RCA सचिव सतीश व्यास ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां