सर्किल न्यूज नेटवर्क
सांचौर। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर सफर के लिए बस का इंतजार कर रही बाहरी राज्य की महिला मजदूरों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करना एक मनचले को भारी पड़ गया। महिलाओं की सुरक्षा में तैनात 'कालिंका पेट्रोलिंग टीम' ने मौके पर पहुंचकर मनचले को रंगे हाथों धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, "शक्ति सुरक्षा अभियान" के तहत कालिंका पेट्रोलिंग टीम बाजार क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टेशन पर बाहरी राज्य की महिला मजदूरों को एक युवक रोककर उल्टे-सीधे सवाल-जवाब कर रहा है और छेड़छाड़ का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे दबोच लिया।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान थानाराम पुत्र ठाकराराम (जाति लोहार, उम्र 38 साल, निवासी लुहारों की ढाणी, थाना चितलवाना) के रूप में हुई। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर सांचौर थाने पहुंचाया, जहां ड्यूटी अधिकारी पुनमाराम (सउनि) ने आरोपी थानाराम के खिलाफ धारा 126, 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में कालिंका पेट्रोलिंग टीम की महिला कांस्टेबल इंदिरा व राजल शामिल रहीं।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां