जालोर जिले में ऑपरेशन मदमर्दन और ऑपरेशन संपोलिया के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस थाना बागरा की टीम ने नारणावास रोड पर स्थित मोडिया महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान गणपतलाल पुत्र धन्नाराम सैन (निवासी बागरा) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत 2 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार, जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार मिशन मदमर्दन और ऑपरेशन भौकाल के तहत कार्रवाई को तेज किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के आदेशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से उनकी ओर बढ़ रहा था। पुलिस को देखकर वह घबराने लगा, जिससे संदेह बढ़ा। टीम ने उसे रोका और तलाशी ली तो उसके पास 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
- मोहनलाल गर्ग (थानाधिकारी)
- बाबुलाल (हैड कानि. 385, विशेष भूमिका)
- गौतमचंद (कानि. 1054, विशेष भूमिका)
- दिनेश कुमार (कानि. 322)
- श्रीमती प्यारी म (कानि. 865)
पुलिस द्वारा स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े पहलुओं पर गहन जांच जारी है। 📍 अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां