रामसीन। रेंज जोधपुर आईजी विकासकुमार के निर्देशानुसार रेंज में अवैध मादक पदार्थ की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में जिले में अपराधिक प्रकरणों में वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालौर, अन्नराज सिंह राजपुरोहित, आरपीएस वृताधिकारी वृत भीनमाल को लगातार सफलता मिली है।
इन अधिकारियों के सुपरविजन में तेजू सिह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रामसीन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 09.02.2025 को मोदरा से भीमपुरा जाने वाली सड़क पर सैनजी महाराज मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर अपने हाथ में धारदार हथियार छुरा लेकर घुमने व छुरे को लहराकर दहशत फैलाने वाले अभियुक्त जयन्तिलाल पुत्र साईबाराम नट निवासी चुरा पुलिस थाना बागरा के कब्जे से धारदार हथियार छुरा बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्रकरण आर्म्स एक्ट, पुलिस थाना रामसीन दर्ज किया गया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां