आरोपी सुखराम विश्नोई के कब्जे से चोरी की बाइक मिली, कई अन्य वारदातों का भी हुआ खुलासा
जालोर/भीनमाल। जालोर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड अभियान के तहत भीनमाल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्यवाही मोटाराम गोदारा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जालोर) और शंकरलाल मसूरिया (पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत, भीनमाल) के सुपरविजन में राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित (निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी, भीनमाल) के नेतृत्व में अंजाम दी गई।
गहन निगरानी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता: पुनमचन्द (सउनि0) और उनकी पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर अभियुक्त के बारे में गोपनीय जानकारी जुटाई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की हरकतों पर लगातार निगरानी रखी गई। शनिवार, 16.01.2026 को पुलिस ने पुनासा हल्का क्षेत्र से घेराबंदी कर आरोपी को दस्तयाब किया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात कबूल कर ली।
घटना का विवरण: प्रार्थी की शिकायत के अनुसार, 23 और 24 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात को उसके घर की गवाडी (आंगन) में खड़ी ‘राइडर टीवीएस’ कंपनी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का पूरा विवरण:
- मुलजिम: सुखराम पुत्र पुनमाराम, उम्र 26 साल, जाति विश्नोई, निवासी पुनासा, पुलिस थाना भीनमाल, जिला जालोर।
अन्य वारदातों का भी खुलासा: पूछताछ के दौरान आरोपी सुखराम ने अन्य चोरियों का भी खुलासा किया है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने:
- 21.11.2025 को पुनासा कस्बे से एक ‘पैशन प्रो’ मोटरसाइकिल चोरी की थी।
- फागोतरा गांव से भी एक मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी भीनमाल थाने में आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज है।
कार्यवाही में शामिल बहादुर पुलिस टीम:
- पुनमचन्द (सउनि0)
- सुरेश कुमार (कानि. 225)
- दीपाराम (कानि. 908)
- डालुराम (कानि. 156)
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क – हर खबर पर हमारी पैनी नजर।



