जालोर जिले के भीनमाल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.46 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
वृताधिकारी अन्नराजसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में और थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में 10 अगस्त 2025 की दोपहर मुखबिर की सूचना पर कस्बा भीनमाल में गायत्री मंदिर के सामने मैन रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर रिवर्स लेने की कोशिश करने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी में आरोपी शाहरुख खान पुत्र दाउदखान, निवासी फाफरीया हनुमान मंदिर के सामने, दुदावा बेरा, भीनमाल के पास से 6.08 ग्राम स्मैक और दिलीप वैष्णव पुत्र दिनदयाल, निवासी पुनासा बस स्टैंड, भागल रोड, भीनमाल के पास से 6.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस (नं. RJ 46 SE 7336) जब्त कर ली गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 25 के तहत मुकदमा नंबर 328/2025 दर्ज किया गया है। मामले की जांच रामसीन थाना प्रभारी तेजुसिंह कर रहे हैं।
पुलिस टीम में रामेश्वर भाटी थाना प्रभारी, रमेश कुमार सब इंस्पेक्टर, बाबूलाल हैडकांस्टेबल, राजेंद्र कुमार कांस्टेबल, तपेंद्र सिंह कांस्टेबल, रामलाल कांस्टेबल, मदनलाल कांस्टेबल, मोहनलाल चालक कांस्टेबल शामिल रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां