आर्म्स एक्ट के मामले में 5 माह से फ़रार, अवैध हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार – पुलिस महकमे
करड़ा (जालोर): जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार के मादक पदार्थों की तस्करी और वांछित मुल्ज़िमों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन धरकरभर" के तहत, जालोर के एसपी ज्ञानचंद यादव के सख्त निर्देशों पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एएसपी सांचोर आवड़दान रत्नु और आरपीएस रानीवाड़ा भवानी सिंह ईन्दा के सुपरविजन में करड़ा थाने के इंचार्ज कमलेश उनि0 की अगुवाई में पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और मुखबिर की इतलाह पर आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में थाने के टॉप-10 मुल्ज़िम और पिछले 5 महीनों से फरार अवैध हथियार (देसी कट्टा) के सप्लायर अशोक कुमार पुत्र आंबाराम, जाति विश्नोई (पंवार), उम्र 26 साल, निवासी बावरला, पुलिस थाना सरवाना, जिला जालोर को दिनांक 14 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया।
मुल्ज़िम अशोक कुमार, जिसके खिलाफ पुलिस थाना करड़ा में 17 फरवरी 2025 को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था, हथियार खरीद-फरोख्त के गोरखधंधे में लिप्त था। पुलिस अब उससे इस सिलसिले में गहराई से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इस कामयाबी पर पुलिस महकमे में खुशी की लहर है।
इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी कमलेश उनि0 के अलावा सउनि0 वागाराम, कानि. श्रवण कुमार (नंबर 1133), कानि. सुरेश कुमार (नंबर 584) और कानि. रमेश कुमार (नंबर 735) शामिल थे, जिनकी मुस्तैदी और लगन ने इस वांछित मुल्ज़िम को सलाखों के पीछे पहुँचाया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां