जालोर।
पुलिस थाना भीनमाल ने 'ऑपरेशन संपोलिया' के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 02.21 ग्राम एमडीएमए (मौली) बरामद की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त कार (नंबर आरजे 16 सीए 9247) को जब्त किया है।
दिनांक 01 जुलाई 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना भीनमाल के सामने मैन रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान एक कार को संदिग्ध मानकर रोका गया, जिसमें बैठे तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी सांवलाराम उर्फ अशोक के पास से प्लास्टिक की थैली में 02.21 ग्राम एमडीएमए (मौली) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी:
- अमराराम पुत्र मांगीलाल, जाति सैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी केशवना, थाना बिशनगढ़।
- गणपतलाल पुत्र गोपाराम, जाति माली, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामपुरा कॉलोनी, जालोर शहर, थाना कोतवाली जालोर।
- सांवलाराम उर्फ अशोक पुत्र राजूराम, जाति विश्नोई, उम्र 25 वर्ष, निवासी वियो का गोलिया पुनासा, थाना भीनमाल। यह आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है और वर्तमान में थाना सांचौर, जालोर व जोधपुर ग्रामीण में भी वांछित है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में सरिता (उप निरीक्षक), चेनाराम (सहायक उप निरीक्षक), राजेन्द्रकुमार (कांस्टेबल 163), राकेशकुमार (कांस्टेबल 1126), सुरेशकुमार (कांस्टेबल 225), राजेशकुमार (कांस्टेबल 1106), मोहनलाल (चालक कांस्टेबल 181) शामिल रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां