जालोर: पुलिस थाना रामसीन की टीम ने ऑपरेशन धरकरपर के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के फरार इनामी आरोपी को दस्तयाब किया।
जोधपुर रेंज में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मदमर्दन के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व उप अधीक्षक पुलिस अन्नराज सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी तेजू सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रकरण संख्या 33, दिनांक 25.01.2025, धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी विष्णु कुमार पुत्र कसनाराम जाति घांची, उम्र 25 वर्ष, निवासी विजयनगर गोलिया रामसीन को कस्बा रामसीन से दस्तयाब किया।
इस आरोपी को अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस थाना बागरा को सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम:
- सउनि लादाराम
- कानि जयन्तिलाल (989)
- कानि नरपतसिंह (692)
- कानि भैरुसिंह (699)
जालोर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इन अभियानों से अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है तथा मादक पदार्थ तस्करी पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है। पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय बना हुआ है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां