भीनमाल। रैज आईजी विकासकुमार जोधपुर और एसपी जालोर ज्ञानचंद यादव के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों, वांछित अपराधियों के विरूद्ध भौकाल अभियान के तहत जिले में सम्पति सम्बंधी अपराधों की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही के तहत मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जालौर व अन्नराजसिंह राजपुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत भीनमाल के सुपरविजन में रामेश्वर भाटी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी भीनमाल के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा बडी सफलता मिली है।
थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि प्रकरण संख्या 65 दिनांक 28.02.2025 धारा 136 (1) (क) विद्युत अधिनियम व 317 (2) बीएनएस पीएस भीनमाल में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त दीपाराम व हिरसिंह उर्फ हरीसिंह के द्वारा ट्रासफार्मर में से ताबें के तार को निकालकर शिव ट्रेडर्स दुकान महावीर चोराया भीनमाल पर बैचान करना पाया जाने पर चोरी का माल खरीदने वाला दुकानदार अभियुक्त माघव कुमार पुत्र कस्तुराराम जाति माली उम्र 28 साल पैशा व्यापार निवासी नीलकंठ महादेव मंदिर के पास कस्बा भीनमाल को दस्तयाब किया जाकर बाद पुछताछ प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी किये हुए विद्युत ट्रासफार्मर में प्रयुक्त 90 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया गया।
बता देते है कि इस मामले में पूर्व में दीपाराम पुत्र भुराराम कलबी उम्र 35 साल निवासी पावली पुलिस थाना जसवंतपुरा और हिरसिंह उर्फ हरीसिंह पुत्र शक्तिदान चारण उम्र 36 साल निवासी आम्बातरी पुलिस थाना रामसीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस सफल कार्यवाही में देवाराम सउनि0, मदनलाल कानि., रामलाल कानि., पवनसिंह कानि., प्रकाश कानि. का खास सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां