भीनमाल। भीनमाल पुलिस ने "ऑपरेशन खुलासा" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहे के पाइप चोरी के मामले में वांछित आरोपी दिनेशपुरी पुत्र रामपुरी गोस्वामी निवासी रेबारियों की ढाणी, आथमणावास, भीनमाल को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त थ्री-व्हीलर टेम्पो RJ-16-PA-4988 को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द यादव के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा तथा वृताधिकारी अन्नराजसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में, थाना अधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
घटना का विवरण:
11 जून 2025 को रिडमलसर, पीएस भोजासर जिला फलोदी निवासी किसनाराम पुत्र हडमानाराम जाट (उम्र 34 वर्ष, पेशा: प्राइवेट नौकरी) ने रिपोर्ट दी कि वह राधाकृष्ण इंफ्रा प्रा. लि. कम्पनी में सुपरवाइजर है, जो कोडी नदी के ब्रिज पर कार्य कर रही है।
कंपनी के लोहे के कपलर, जैक पाइप आदि सामान नदी किनारे स्टोर रूम में रखा गया था। इसी दौरान तीन युवक एक टेम्पो में स्टोर का ताला तोड़कर सामान भरते दिखे, जिनमें से एक ने अपना नाम दिनेशपुरी बताया। जब शक होने पर पूछताछ की गई, तो आरोपी टेम्पो में भरकर सामान लेकर फरार हो गए।
इस मामले में भीनमाल थाना पर एफआईआर नंबर 242/2025 धारा 331(3), 305A BNS 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
ऐसे हुई गिरफ्तारी:
12 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दिनेशपुरी गोस्वामी भीनमाल कस्बे में देखा गया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को दस्तयाब किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी से आगे की पूछताछ एवं बरामदगी की कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में शामिल:
- हेड कांस्टेबल चेनाराम
- कांस्टेबल श्रवणकुमार (589)
- कांस्टेबल मांयगाराम (959)
- कांस्टेबल रामलाल (243)
- कांस्टेबल मदनलाल (1031)
— सभी पुलिस थाना भीनमाल से।
भीनमाल पुलिस की तत्परता से यह मामला सुलझा और चोरी के सामान व वाहन की बरामदगी की दिशा में जांच आगे बढ़ रही है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां