गजीपुरा महंत और ADM ने किया फीता काटकर शुभारंभ, निर्देशक तरूण गहलोत ने दी NEET क्लासेज संबंधित जानकारी
रानीवाड़ा तहसील के मालवाड़ा रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में नीट क्लासेज का शुभारंभ समारोह गजीपुरा महंत प्रेमभारती महाराज के पावन सानिध्य और बाड़मेर जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

स्कूल की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने का मौका मिलेगा। वहीं विद्यार्थियों को अब महानगरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं रहेगी और उन्हें यहीं प्रशिक्षित शिक्षकों का मार्गदर्शन और नोट्स आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। इस दौरान अतिथियों ने फीता काटकर नीट क्लासेज का शुभारंभ किया।
वहीं निर्देशक तरूण गहलोत ने नीट क्लासेज संबंधित जानकारी देते हुए स्कूल और महाविद्यालय की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉक्टर किशनलाल जोशी, रानीवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश आंजणा, बडगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवंत राजपुरोहित व रानीवाड़ा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वरधाराम माली भी शामिल हुए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी NEET परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे भी मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकेंगे। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉक्टर किशनलाल जोशी ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य पाने के लिए सदैव सकारात्मक सोच रखें, नकारात्मकता से दूर रहें। विद्यार्थियों को पता नहीं होता है कि उन्हें आगे क्या करना है, इसलिए शिक्षक-गण विद्यार्थियों को नियमित मार्गदर्शन देते रहें।
इस अवसर पर रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर जितेन्द्र कुमार मीणा, समाजसेवी अरविंद कुमार माली, भू-अभिलेख निरीक्षक जबरदान चारण, डॉक्टर कांतिलाल चौधरी, एडवोकेट सुरेश माली सहित बड़ी संख्या में विधार्थी और अभिभावक रहे उपस्थित। कार्यक्रम में बेहतरीन मंच संचालन हिंगलाज दान चारण ने किया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां