बैंगलोर से तकनीकी सहायता से पकड़ा गया आरोपी, दो दिन की पी.सी. रिमांड पर
जालोर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन धरकरभर के तहत नोसरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दुर्गेश कुमार उर्फ डुंगाराम (पुत्र हडमाना राम, जाति देवासी, उम्र 23 वर्ष, पेशा ड्राइविंग, निवासी बिजली, थाना भाद्राजून, जिला जालोर) को बैंगलोर शहर के चंद्रा वाइट फिल्ड इलाके से तकनीकी सहायता के माध्यम से दस्तयाब किया।
अभियुक्त से 9 जून 2025 को पूछताछ और अनुसंधान के बाद गिरफ्तारी की गई। आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट आहोर के समक्ष पेश कर दो दिन की पी.सी. रिमांड प्राप्त की गई है, और आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम और वृताधिकारी अनिल पुरोहित के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। थाना अधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
गिरफ्तार आरोपी पर दर्ज प्रकरण:
- प्रकरण संख्या: 32, दिनांक: 28.05.2025
- अधिनियम: धारा 75(2), 78(2), 351(2), 356(2) बीएनएस व 376(2)(एन) भादस
- थाना: नोसरा, जिला जालोर
पुलिस टीम:
- थाना अधिकारी: पन्नालाल
- कांस्टेबल: हस्तीमल (842), भागीरथराम (928) (विशेष भूमिका), वगताराम (1129) (विशेष भूमिका)
जालोर पुलिस का यह अभियान सामाजिक सुरक्षा और अपराधियों की धरपकड़ के लिए निरंतर जारी रहेगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां