ऑपरेशन ‘धरकरभर’ के तहत नोसरा पुलिस की कार्रवाई
जालोर जिले के बाला गांव में महिला के साथ रात के समय घर में घुसकर मारपीट और अशोभनीय हरकत करने वाले आरोपी को नोसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ऑपरेशन धरकरभर के तहत की गई, जो वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे रेंज में चलाया जा रहा है।
13 जून की रात को बाला निवासी रेशा देवी (उम्र 22 वर्ष), पत्नी विक्रम उर्फ विकास, अपने घर पर थी। तभी मीठाराम पुत्र खेता राम, निवासी वोको का वास, भोरडा, थाना भाद्राजून, हाथ में लाठी लेकर उनके घर में जबरन घुस आया और महिला के साथ मारपीट करते हुए उसकी लज्जा भंग की। इस दौरान रेशा देवी को बचाने आए राजाराम पुत्र जोगाराम (उम्र 45 वर्ष) के साथ भी मारपीट की गई।
नोसरा थाने में पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी मीठाराम को मुकदमा संख्या 35/2025, धारा 331(6), 115(2), 74, 189(2) बीएनएस 2023 के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, वृत्ताधिकारी अनिल राजपुरोहित के पर्यवेक्षण और थानाधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम में शामिल –
उप निरीक्षक पन्नालाल, सहायक उप निरीक्षक भैरूसिंह, कांस्टेबल हस्तीमल (842) और कांस्टेबल जगतसिंह (495)।
घटना के बाद गांव में आक्रोश है, जबकि पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



