जालोर जिले के नोसरा पुलिस थाना ने “मिशन मदमर्दन” और “ऑपरेशन भौकाल” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की। थाना क्षेत्र के मिठडी गांव के पास खड़ी सफेद स्कॉर्पियो वाहन (MH04JM5058) से 4 क्विंटल 35 किलो 43 ग्राम (435.43 किलो) अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹65,25,000 है।
वाहन के अंदर एक अतिरिक्त नंबर प्लेट भी मिली, और वाहन के चेसिस व इंजन नंबर मिटाए गए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के नेतृत्वकर्ता श्री पन्नालाल, थानाधिकारी, और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की आगे की जांच श्री निम्बसिंह, थानाधिकारी, पुलिस थाना बिशनगढ़ द्वारा की जाएगी।



