जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन संपोलिया के तहत सरहद हनुमानपुरा (डावल) में दबिश देकर 4.020 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। इस मामले में एक आरोपी लाडुराम (48 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
मिशन मदमर्दन और ऑपरेशन भौकाल के तहत जिले में मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए लगातार नाकाबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर और सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सांचौर के निर्देशन में थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 मई 2025 को हनुमानपुरा (डावल) में छापा मारा।
पुलिस ने आरोपी लाडुराम के घर से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी के संबंध में जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी
- नाम: लाडुराम
- पिता का नाम: धन्नाराम
- उम्र: 48 वर्ष
- जाति: विश्नोई (खिलेरी)
- पता: हनुमानपुरा (डावल), थाना चितलवाना, जिला जालोर
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी बलदेवराम के साथ भुराराम, ओमाराम, कृष्णा मकानि, उतमसिह, पीराराम और प्रकाश शामिल थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां