जालोर जिला पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानचंद्र यादव ने पुलिस थाना सरवाना क्षेत्र में वेड़िया अस्थायी चेक पोस्ट का उद्घाटन किया। इस चेक पोस्ट का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय और अन्तरराज्यीय सीमाओं के पास होने वाली अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना है।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ वार्ता कर नशे के विरुद्ध जन जागरूकता संदेश दिया गया और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
अस्थायी चेक पोस्ट के प्रभारी के रूप में सहायक उपनिरीक्षक नरपतसिंह को नियुक्त किया गया है। यहां पुलिस बल तैनात कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने 28 और 29 अप्रैल 2025 को पुलिस थाना सरवाना का वार्षिक निरीक्षण भी किया।



