सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना अब भारी पड़ सकता है। ऑपरेशन धरकरभर के तहत पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी “sky-boy63” पर भारत की संप्रभुता, एकता और सांप्रदायिक सद्भावना के विरुद्ध टिप्पणी करने वाले सरीफ खान (19 वर्ष, निवासी खोखा, बागोड़ा) को गिरफ़्तार कर लिया है।
क्या है मामला?
जालोर पुलिस को साइबर सेल से सूचना मिली थी कि इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने भड़काऊ स्टेटस लगाया है, जिससे आपसी सौहार्द और सामाजिक शांति प्रभावित हो सकती है। जांच में पाया गया कि आईडी यूजर सरीफ खान है, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे दस्तयाब कर लिया।
कानूनी कार्रवाई
इस मामले में धारा 196 (1) (क) (ख), 197 (1) (क) (ग) (घ) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच जारी है, और भविष्य में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का संदेश
जालोर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वाले पोस्ट्स पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट से बचें।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में पुलिस थाना बागोड़ा के हुकमाराम थानाधिकारी के नेतृत्व में धर्माराम, भैराराम, नरेशकुमार, उम्मेदसिंह, किशन गहलोत सहित साइबर सेल की टीम शामिल थी।



