बागोडा, 24 अप्रैल 2025 – पुलिस थाना बागोडा ने “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 8 महीने से फरार 5,000 रुपये के इनामी आरोपी दिनेश कुमार उर्फ दिनेश जाणी को गिरफ़्तार कर लिया है।
घटना का विवरण
राजस्थान के जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के निर्देशानुसार ऑपरेशन धरकरभर के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जालोर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम आरपीएस एवं वृताधिकारी भीनमाल अन्नराज सिंह आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी बागोडा हुकमाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने यह गिरफ्तारी की।
पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार को पकड़ने के लिए 4000 किलोमीटर तक की दूरी तय की। यह गिरफ्तारी प्रकरण संख्या 124 दिनांक 26.08.2024, धारा 363, 354, 376डी भादंस, 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत की गई।

गिरफ़्तार अभियुक्त
🔹 दिनेश कुमार उर्फ दिनेश जाणी – 5000 रुपये का इनामी आरोपी, निवासी चारणीयो की ढाणी पुनासा, पुलिस थाना भीनमाल।
पुलिस कार्यवाही टीम
- थानाधिकारी बागोडा – हुकमाराम, हेड कांस्टेबल – राजुराम (680), कांस्टेबल – बाबूराम (936), कांस्टेबल – रमेशकुमार (490), पुलिस अधीक्षक कार्यालय जालोर – किशन (722)
पुलिस की अपील
🚨 पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
बागोडा पुलिस की इस कार्रवाई से न्याय की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है।



