जालोर जिले में ऑपरेशन "शिकंजा" के तहत पुलिस थाना बागोड़ा ने तीन करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मुकंदर अली उर्फ मुकेश ने महंगी जमीन को सस्ते दाम में दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगा था।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और पुलिस उप अधीक्षक अन्नराजसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकमाराम और उनकी टीम ने आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े अपराध शामिल हैं।
पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और वांछित अपराधियों की धरपकड़ जारी है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां