रानीवाड़ा। कस्बे के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास, जालेरा कला में आत्मरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 75 छात्राओं को सुरक्षा एवं बचाव के महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला अधिकारी ममता और कमला ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की पहचान बताई, साथ ही डायल 112 और 1090 के माध्यम से आपातकालीन सहायता लेने की प्रक्रिया समझाई। छात्राओं को राजकोप सिटिजन ऐप का उपयोग और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी भी दी गई।
आने वाले दिनों में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह और नशीली मनुहार जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने हेतु आसूचना संकलन किया गया। बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग देने की जरूरत है, जिसमें बेसिक मार्शल आर्ट्स, सतर्कता बढ़ाने की तकनीक, मोबाइल ऐप्स व हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग और कानूनी अधिकारों की जानकारी शामिल होनी चाहिए।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक हुईं। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां